यहाँ होली पर एकसाथ निकाली जाती है 'बारात और शवयात्रा'
यहाँ होली पर एकसाथ निकाली जाती है 'बारात और शवयात्रा'
Share:

होली 2023 में बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी। होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला खास त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होलिका दहन, जिसे छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है तथा अगले दिन लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं। 

वही हमारे देश में अलग-अलग तरह से होली का जश्न मनाया जाता है। किन्तु आज हम आपको राजस्थान के रींगस कस्बे की होली के बारे में बता रहे है जो विश्वभर में लोकप्रिय है। यहाँ एक अनोखे तरह से होली मनाई जाती है। यहाँ की होली एक अलग ही तरह की होली होती है। दरअसल इस कस्बे में धुलंडी के दिन बारात एवं शवयात्रा साथ में निकाली जाती है। होली के दिन यहाँ बैंड-बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से आगे-आगे बारात निकाली जाती है तथा पीछे-पीछे मुर्दे की शवयात्रा निकलती है। लोग भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर बारात और शवयात्रा दोनों में ही सम्मिलित होते है।

वही ये परंपरा इस कस्बे की बहुत ही पुरानी परंपरा है। लोग यहाँ एक गोपीनाथ नाम के मंदिर पर एकत्रित होते है। घास-फुस का मुर्दा बनाते है जिसकी शवयात्रा निकलती है तथा भीड़ में से ही किसी एक मनुष्य को दूल्हा मनाते है तथा उसकी बैंड-बाजे के साथ बाजार निकलती है। पुरे देशभर में इस होली की चर्चा होती है। यहाँ की होली देखने के लिए विशेष रूप से लोग आते है तथा इस अनोखी होली का मजा लेते है।

होलिका दहन के दौरान रखे इन जरुरी बातों का ध्यान

जानिए आखिर क्यों होलिका दहन में डालते है नारियल?

होली पर भस्म के साथ पढ़ें ये मंत्र, होंगे भारी फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -