चुनाव से पहले सपा उम्मीदवार भाजपा में शामिल
चुनाव से पहले सपा उम्मीदवार भाजपा में शामिल
Share:

आगरा : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले नेता दलों को बदल रहे हैं। कुछ नेता समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हो रहे है तो सपा भी अन्य नेताओं को अवसर दे रही है। ऐसे में जानकारी सामने आई है कि आगरा ग्रामीण की एसपी उम्मीदवार हेमलता दिवाकर कुशवाह समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

इस परिवर्तन से उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने सपा की नेता का स्वागत किया। इस बदलाव से सपा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हेमलता का समाजवादी पार्टी को छोड़ना एक बड़ा झटका है।

दरअसल हेमलता चुनाव लड़ने वाली थीं और उन्हें करीब 50 हजार वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी ने आगरा ग्रामीण से उसे अपना उम्मीदवार बनाया और उसे टिकिट भी दे दिया।  दूसरी ओर हेमलता ने सपा का टिकट लौटा दिया। जिसके बाद उसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -