कृमि नाशक दवा के सेवन से 78 बच्चों की हालत बिगड़ी
कृमि नाशक दवा के सेवन से 78 बच्चों की हालत बिगड़ी
Share:

रायसेन: सांची और बरेली में कुछ बच्चे बीमार हो गए। इन बच्चों की बीमारी का कारण भी अजीब सा था। दरअसल इन बच्चों ने खेतों में उपयोग की जाने वाली और अन्य कामों में आने वाली कृमि नाशक गोली खाली। इन बच्चों ने भूलवश इस दवाई का सेवन कर लिया था। झाबुआ जिले के पेटलावद में 33 बच्चे कृमि नाशक गोली खाने के बाद बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कृमि दिवस पर बरेली के मरिया विद्यालय सदन के 15 बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। इन बच्चों की चिकित्सकों ने जांच की।

बाद में इन्हें क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवा दिया गया। दूसरी ओर झाबुआ में भी पेटलावद में 33 बच्चे कृमि नाशक दवा खाने के बाद बीमार हो गए। प्रभावितों में 14 लड़कियां और ग्राम कुड़वास के मिडिल विद्यालय में 19 बच्चों को पेट में दर्द होने लगा। 

जिसके बाद बच्चों को तुरंत चिकित्सालय भेज दिया गया। दूसरी ओर सांची और बरेली में बीमार हुए बच्चों की हालत जानने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -