झमाझम बारिश से भीगा भारत, मानसूनी हवाऐं मौसम को बना रही खुशनुमा
झमाझम बारिश से भीगा भारत, मानसूनी हवाऐं मौसम को बना रही खुशनुमा
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में आसमान पर बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में उत्तर भारत समेत पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और देश के अन्य क्षेत्रों में मानसूनी हवाऐं लोगों को राहत पहुंचा रही है। जहां लोग झमाझम बारिश में भीगने का आनंद ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अपने गंतव्य पर निकले लोग भीगने से और सड़कों पर पानी जमा हो जाने से परेशान हो उठे। दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को राहत जरूर हुई। दिल्ली - एनसीआर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। यही नहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी झामाझम बारिश का असर देखने को मिला।

हालात ये रहे कि 24 घंटे में बारिश से पूरा शहर ही पानी - पानी हो गया। कोलकाता में लोगों को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर काफी देर तक जाम लगा रहा तो कई स्थानों पर पानी फ्लो के साथ बह रहा था। स्थिति ये रही कि मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड,पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड में भी जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में तो श्री केदरानाथ यात्रा के दर्शनार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका भी गया है। इस दौरान क्षेत्र में भूस्खलन की भी खबरें सामने आ रही हैं। मध्यप्रदेश में भी सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -