उत्तराखंड में भूस्खलन से बिगड़े हालात, पटनीटाॅप में फंसे यात्री
उत्तराखंड में भूस्खलन से बिगड़े हालात, पटनीटाॅप में फंसे यात्री
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर उत्तरभारत पर मौसम की मार पड़ती नज़र आ रही है। हालात ये हैं कि यहां पर पहाड़ों पर भूस्खलन जारी है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र का जम्मू कश्मीर से सटे क्षेत्र रामबन में भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। दूसरी ओर पटनीटाॅप में अमरनाथ यात्रा के लिए निकले यात्री फंस गए। इस दौरान हालात काफी परेशानियों भरे हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में फिर झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मामले में कहा जा रहा है कि अभी बारिश जारी रह सकती है। दूसरी ओर पहाड़ों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते कई मार्ग बाधित हो गए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों से लोगों को हटाया जा रहा है। संवेदनशील और अपेक्षाकृत कमजोर ढलान की ओर आवागमन फिलहाल बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण निचले क्षेत्र के खेत और मकान डूब की जद में आने लगे हैं। गांवों में भी पेय जल का संकट गहरा गया है। दूसरी ओर दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार हो गया है लेकिन कुछ लोग दफ्तर जाते समय भीग गए। ऐसे में पंजाब और लुधियाना के साथ राजस्थान के सीकर में जोरदार बारिश हुई। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में इंदौर, उज्जैन समेत विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होने की जानकारी मिली है। सुबह से यहां आसमान में बादलों की मौजूदगी से वातावरण खुशनुमा हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -