महाराष्ट्र के कई जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में स्कूल बंद का ऐलान
महाराष्ट्र के कई जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में स्कूल बंद का ऐलान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आज भी भारी वर्षा का अलर्ट है। देर रात तक मुंबई समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा की वजह से कई स्थानों पर जलभराव है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (बृहस्पतिवार) ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD की तरफ से जारी भारी वर्षा के अनुमान को देखते हुए मुंबई के विद्यालयों में आज, 20 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश में भारी वर्षा की आशंका है। रायगढ़, पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण सहित मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई के साथ ठाणे में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी, कोल्हापुर, ठाणे, नासिक, यवतमाल, चंद्रपुर एवं गढ़चिरौली जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी वर्षा ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। कहीं लोगों के घरों में पानी घुसा है तो कहीं पूरा क्षेत्र ही जलमग्न है। रायगढ़ के महाड़ में सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दिया। सावित्री, गिरधारी एवं काल नदियां उफान पर हैं। 

सीएम एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि भारी वर्षा के कारण मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों में आज (बृहस्पतिवार) 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, शिक्षा आयुक्त ने इस सिलसिले में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वर्षा की स्थिति देखकर स्कूल बंद करने के सिलसिले में स्वयं फैसला लें। फिलहाल, आज यानी 20 जुलाई को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर के विद्यालयों में छुट्टी है।मुंबई के किंग सर्कल पर देर रात BMC के कर्मचारी उपस्थित रहे। मुंबई एवं आस-पास के क्षेत्र में हो रही तेज़ वर्षा के चलते कई स्थानों पर पानी भर गया है। इस बीच महाराष्ट्र में अभी वर्षा से राहत की उम्मीद नहीं है। रायगढ़ में NDRF की तैनाती है। वाशिम से लेकर गढ़चिरौली तक कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

MP में 3 दिन लगातार BJP-कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा, यहाँ देंखे पूरा कार्यक्रम

न्यू मून लाइट गेस्ट हाउस में अचानक हुई पुलिस की एंट्री, अंदर का नजारा देख उड़े होश

'शिक्षा के मंदिर' में छात्राओं के साथ हुई शर्मनाक हरकत, पानी की बोतल में भरा पेशाब और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -