MP, UP समेत इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
MP, UP समेत इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: देश के तमाम प्रदेशों में आज वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 13 सितंबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में भारी वर्षा देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन प्रदेशों में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। 

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सप्ताह नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वही बात यदि यूपी की राजधानी लखनऊ की करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ वर्षा हो सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है तथा यहां हल्के बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश एवं उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।  

8 महीने, 1 शहर और 25 ख़ुदकुशी ! कोटा में एक और 'छात्र' ने तोड़ा दम, गहलोत सरकार ने लगवाए थे स्प्रिंग वाले पंखे

जिसका नाम हाथ पर गुदवाया उसी को प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाला है मामला

अकोला में हुआ अनोखा फैशन शो, रैंप पर 'मॉडल' को देख उड़े लोगों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -