महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में लू लगने से 11 की मौत, सीएम शिंदे ने किया 5-5 लाख मुआवज़े का ऐलान
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में लू लगने से 11 की मौत, सीएम शिंदे ने किया 5-5 लाख मुआवज़े का ऐलान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आयोजित किए गए एक सम्मान समारोह में लू लगने से 11 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे कार्यक्रम के बाद अस्पताल भी गए, जहां अन्य बीमार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 

सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जबकि बीमार लोगों के उपचार का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है। बता दें कि, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन रविवार (16 अप्रैल, 2023) को नवी मुंबई के खारघर में हुआ था। कार्यक्रम में लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरम्भ हुआ और करीब 3 घंटे तक चला। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। 

गृह मंत्री अमित शाह ने सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाज़ा, जिन्हें अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा  लोग जमा हुए थे और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पंजाब: भाजपा SC मोर्चा के नेता बलविंदर गिल को घर के बाहर गोलियों से भूना

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ! 4 जवानों की हुई थी मौत

दिल्ली वालों को गर्मी से कब मिलेगी राहत ? मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -