बुजुर्ग का दर्द सुनकर कलेक्टर ने लगाई अफसरों को फटकार, जानिए पूरा मामला
बुजुर्ग का दर्द सुनकर कलेक्टर ने लगाई अफसरों को फटकार, जानिए पूरा मामला
Share:

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक वृद्ध महिला ने वृद्धा पेंशन बंद होने की शिकायत कलेक्टर से की। इस पर कलेक्टर ने BDO को तलब किया तथा पूछा कि अब तक इनकी पेंशन चालू क्यों नहीं हुई है। ऐसे बातें मत बनाएं। यदि आपसे नहीं हो सकता, तो हमें बताइए। हम स्वयं ही डायरेक्टर से चर्चा कर लेंगे।

दरअसल, कलेक्टर राजीव रौशन रुटीन साप्ताहिक विजिट के चलते गांव पहुंचे थे। उनके साथ प्रखंड के सभी अफसर भी उपस्थित थे। कलेक्टर साहेब गांव में पैदल घूमकर बसहा गांव का निरीक्षण कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने राह चलते ग्रामीणों से सरकारी योजना के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में एक गांव की वृद्ध महिला से डीलर द्वारा अनाज मिलने एवं वृद्धा पेंशन प्राप्त होने की बात पूछी। इस पर वृद्ध ने कहा कि वृद्धा पेंशन छह महीने से नहीं मिली है। वही यह सुनते ही कलेक्टर ने BDO रागनी साहू को बुलाया एवं सवालों के बौछार करते हुए BDO की क्लास लगाई। हिदायत देते हुए कहा कि बात मत बनाइए एवं फेंक फेकौआल बात मत कीजिये। ये बताईए कि इनकी पेंशन बंद क्यों है? आपने इसे आरम्भ कराने के लिए कोई चिट्ठी लिखी हो, तो दिखाइए? यह सुनकर BDO साहिबा के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। 

कलेक्टर राजीव रौशन ने बताया कि वह बसहा मिर्जापुर गांव विजिट के लिए गए थे। गांव घूमने के चलते उन्होंने कई दिक्कतों को देखा। साथ ही गांव के लोगों ने उनकी समस्या के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि सभी परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जा रही है। योजनाओं को लेकर गांव के लोगों की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें विधवा पेंशन नहीं प्राप्त होने की भी शिकायत मिली है। सभी परेशानियों को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। 

5 दिन के लिए एकांतवास में गए पंडित शास्त्री, लिखेंगे सनातन धर्म पर किताब

अब महज 48 घंटों में आपके घर तक पहुँच जाएगा माँ वैष्णोदेवी का प्रसाद, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को दिया बड़ा तोहफा

देश को जल्द मिलेगी 5 वंदे भारत एक्सप्रेस, 26 जून को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -