शरीर में सूजन से हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल
शरीर में सूजन से हैं परेशान तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल
Share:

आज के समय में कई लोग शरीर में सूजन को लेकर परेशान रहते हैं। कई लोगों के शरीर में अनचाही सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। आइए बताते हैं।

तुलसी: आज के समय में कोविड का दौर है और इस दौर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने या इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के लिए लोग तुलसी व अन्य औषधीय गुणों वाली चीजों से बने काढ़े का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आप तुलसी के काढ़े से शरीर की सूजन को कम या खत्म कर सकते हैं। 

हल्दी: इसके एंटीसैप्टिक और एंटी बायोटिक गुण सूजन को दूर करने में कारगर माने जाते हैं। जी हाँ और आज सूजन को खत्म या कम करने के लिए हल्दी वाला पानी या फिर हल्दी का अन्य तरीकों से सेवन कर सकते हैं।

जीरा: वजन घटाने में मददगार जीरा शरीर के सूजन को खत्म करने में बेस्ट माना जाता है। जी हाँ, एक चम्मच जीरा लें और गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। अगर हम विशेषज्ञों की मानें, तो कुछ दिनों में ही आप सूजन को कम महसूस करने लगेंगे।

गर्म पानी पीएं: इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। ऐसे में अगर आप भी पैर या अन्य जगहों पर सूजन को महसूस कर रहे हैं, तो रोजाना गर्म पानी का सेवन करें। हालाँकि यह ध्यान रहे की पानी ज्यादा गर्म न हो।   

ग्रीन टी: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाने वाली ग्रीन टी से भी सूजन जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वैसे ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से सूजन तो घटेगी ही, साथ ही आप वजन को भी आसानी से घटा सकते हैं।

वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट है हल्दी, ऐसे करें प्रयोग

राज ने शिल्पा के नाम की 38 करोड़ की प्रॉपर्टी

कान की गंदगी निकालने के लिए अपनाये ये घरेल नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -