व्यापार में नुकसान होने पर पत्नी को करता था प्रताड़ित, फिर घटी ऐसी घटना
व्यापार में नुकसान होने पर पत्नी को करता था प्रताड़ित, फिर घटी ऐसी घटना
Share:

इंदौर/ब्यूरो। अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मायके पक्ष के लोगो ने पति, सास और ननद पर कई आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि काम धंधा ठीक नहीं चलने से वह पति रोजाना पत्नी को परेशान करता था। हालत यह थी कि घर चलाने के लिए पत्नी को भी नौकरी कर रही थी। नव विवाहिता होने के चलते मामले की जांच उच्च स्तर के अधिकारी करेंगे। इस मामले में गर्भवती महिला के पति और अन्य लोगों ने बात करने से इंकार कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक स्वाधिका और आकाश की चार साल पहले 2019 में शादी हुई थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। शादी के दो साल बाद स्वाधिका ने बेटे चीनू को जन्म दिया। सेकंड लॉकडाउन में आकाश के पिता की कोरोना के चलते मौत हो गई। इस दौरान स्वाधिका अपने मायके चली गई। दो माह पहले ही स्वाधिका अपने मायके महाराष्ट्र से इंदौर आई थी। स्वाधिका के भाई राज जाधव के मुताबिक पति-पत्नी में कई बातों को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। आकाश का सराफा में सोने चांदी का काम है। वहीं पत्नी स्वाधिका MSC तक पढ़ी थी। वह नजदीक के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने भी जाती थी। मायके पक्ष के लोगो के मुताबिक आकाश की फाइनेंशियल हालत ठीक नही थी। इसके चलते वह स्वाधिका पर मायके से रुपये लाने को लेकर दबाव बनाता था। आकाश के परिवार में उसका एक दिव्यांग भाई,बहन और मां है। जानकारी के मुताबिक आकाश ही अपने भाई की देखरेख करता था।

एएसआई  कैलाश जाट के मुताबिक मृतका का नाम स्वाधिका (28) पति आकाश पंवार निवासी अन्नपूर्णा रोड है। उसने दोपहर में अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। स्वाधिका को उसका पति आकाश आवाज दे रहा था। जब उसने जवाब नही दिया तो वह कमरे में पहुंचा। यहां उसकी पत्नी फंदे पर झूल रही थी।

इस वजह से कई घंटों तक हॉस्पिटल में ही पड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी का शव

आज है हरतालिका तीज का व्रत, यहाँ जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

450 करोड़ की लागत से होगा स्टार्टअप पार्क का निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -