करोड़ों की नौकरी छोड़ लड़ रहे है विधायकी का चुनाव, जानिए कौन हैं AAP उम्मीदवार प्रखर प्रताप सिंह?
करोड़ों की नौकरी छोड़ लड़ रहे है विधायकी का चुनाव, जानिए कौन हैं AAP उम्मीदवार प्रखर प्रताप सिंह?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस के चलते AAP ने भी मध्य प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मध्य प्रदेश में जिस 'आप' उम्मीदवार की सबसे अधिक चर्चा है वो हैं गुढ़ से चुनावी मैदान में उतरे प्रखर प्रताप सिंह। प्रखर प्रताप सिंह राजनीति में एंट्री करने से पहले अमेरिका में बड़े पैकेज पर नौकरी कर रहे थे। कुछ दिन पहेल अमेरिका से गांव वापस आ गए तथा AAP की सदस्यता ले ली। मध्य प्रदेश चुनाव के चलते 'आप' ने उन्हें एमपी की गुढ़ विधानसभा से टिकट दे दिया। आइये आपको बताते हैं कि राजनीति के लिए अमेरिका से लौटा 'AAP' उम्मीदवार प्रखर प्रताप सिंह कौन है...

कौन हैं प्रखर प्रताप सिंह
25 वर्षीय प्रखर प्रताप सिंह रायपुर कर्चुलियान के प्रतिष्ठित समाजसेवी निर्मल सिंह के पौत्र तथा भानु प्रताप सिंह के पुत्र हैं। निर्मल सिंह एवं भानु प्रताप सिंह कई सालों से गुढ़ विधानसभा में ही रह रहे थे। प्रखर प्रताप सिंह का जन्म भी यहीं हुआ है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दून स्कूल देहरादून में पूरी की है। तत्पश्चात, प्रखर अमेरिका चले गए तथा वहां से आर्किटेक की डिग्री हासिल करने के पश्चात् इटली में मास्टर डिग्री हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने लगभग दो वर्षों तक अमेरिका में 1 करोड़ रुपए सालाना पैकेज की नौकरी की। प्रखर विदेश रह रहे थे मगर उनके अंदर अपने माटी के लोगों के प्रति प्रेम बरकरार रहा। यही कारण रहा कि उन्होने करोड़ों की नौकरी छोड़ गांव वापस आने और राजनीति में कदम रखने का फैसला किया।

प्रखर प्रताप सिंह की प्रतिभा एवं उनकी मेहनत से AAP प्रभावित हुई। वह 'आप' की सदस्यता लेने के पश्चात् से निरंतर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्हें उनकी मेहनत का इनाम भी मिला। AAP ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अंतर्गत वाली गुढ़ विधानसभा सीट से उन्हें टिकट भी दे दिया। AAP ने जहां गुढ़ विधासभा सीट से प्रखर प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की है, वहीं इस सीट से बीजेपी एवं कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सीट से बीजेपी ने वर्तमान MLA नागेंद्र सिंह को एक बार फिर अवसर दिया है, वहीं कांग्रेस ने इस सीट से कपिध्वज सिंह पर विश्वास व्यक्त किया है। अब इस सीट पर प्रखर प्रताप सिंह का मुकाबला इन दोनों उम्मीदवारों से है।

केजरीवाल के साथ भी कांग्रेस, केजरीवाल के खिलाफ भी कांग्रेस ! क्या INDIA गठबंधन की 'मजबूरी' में हो रहा ये सब ?

पानी को तरसते राजस्थान में 1000 करोड़ का 'जल जीवन' घोटाला ! 25 ठिकानों पर ED की रेड, कांग्रेसी मंत्री भी घिरे

'जैसे भारत ने श्रीलंका को हराया, वैसे ही हमारा PDA भाजपा को हराएगा..', अखिलेश यादव पर भी चढ़ा 'वर्ल्ड कप' का खुमार, किया बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -