दुनिया की सबसे महंगी घड़िया क्या आपने देखी ?
दुनिया की सबसे महंगी घड़िया क्या आपने देखी ?
Share:

घड़िया पहनना किसे नहीं पसंद हर कोई घड़ी पहनता है, घडी इंसान को सिर्फ वक्त नहीं बताती है। बल्कि उनका स्टैंडर्ड भी दर्शाती है। लेकिन जो घड़िया हम दिखा रहे है, ये घड़ियां आम घड़ियों से थोड़ी अलग होती हैं। इन्हें पहनने वाला आम लोगों की भीड़ से अलग दिखता हैं और दिखे भी क्यों ना इनकी कीमत और इनकी चमक है ही सबसे जुदा। दुनियाभर में महंगी डिजाइनर घड़ी के लाखों दीवाने हैं। आइए जानते है दुनिया की 10 सबसे महंगी और स्टाइलिश घड़ियों के बारे में।

1. Patek Philippe Henry Graves Supercomplication - इस घड़ी को दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जाता है। इस घड़ी की कीमत करीब 68 करोड़ रुपए है। ये एक पॉकेट वॉच है, जिसे सुपरकॉम्पिलिकेटेड के नाम से जाना जाता है। ये 500 ग्राम की है।

2. इस घड़ी की कीमत सुनकर हैरान रह जाते हैं लोग। द हबलोट की कीमत करीब 31 करोड़ रुपए है। इस वॉच में करीब 1200 डायमंड्स लगे हुए हैं। ये डायमंड्स 140 कैरेट के हैं।

3. इस घड़ी की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। अद्भुत घड़ियों में शामिल लुईस मोइनेट घड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। इस घड़ी के कुछ पुर्जे पृथ्वी पर नहीं पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अंतरिक्ष से इकट्ठे किए पुर्जों से इस घड़ी को बनाया जाता है। इस घड़ी कीमत 28 करोड़ 71 लाख रुपये है।

4. चौकानें वाली है इसकी कीमत। इस घड़ी की कीमत 21 करोड़ 87 लाख रुपए है। इस घड़ी में टॉप क्लास के डायमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं। घड़ी में करीब 481 डायमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं।

5. वक्त के साथ आपका भी क्याल रखती है घड़ी। इस घड़ी की कीमत 2 करोड़ 90 लाख रुपए है। ये घड़ी नुकसानदायक एनर्जी को दूर रखने का भी काम करती है।

6. ये घड़ी दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। पतले डायल और स्टाइलिश डिजाइन की इस घड़ी की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। ये घड़ी महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।

7. इस घड़ी को टॉप क्लास ज्वैलरी में शुमार माना जाता है। घड़ी की कीमत 12 लाख रुपए है।

Video...जब गाड़ी हुई ख़राब और लड़की लेटी कार के नीचे

टकीला की मदद से आपको मिल सकता है हीरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -