क्या आपने देखा है 'मैं हूं न' के लक्ष्मण को? देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप
क्या आपने देखा है 'मैं हूं न' के लक्ष्मण को? देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप
Share:

कहां हैं 'मैं हूं न' के लक्ष्मण? वर्ष 2015 में जायद खान को अंतिम बार फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में देखा गया था। 8 वर्ष हो गए हैं, जायद फिल्मी पर्दे से कोसो दूर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब अभिनेता कमबैक के लिए तैयार हैं। 42 वर्षीय अभिनेता हाल ही में पत्नी मलाइका पारेख संग एक इवेंट में रोमांटिक होते नजर आए। जायद ने इवेंट में पत्नी का हाथ थामकर एंट्री ली। ब्लू शर्ट, ब्लैक सूट में जायद बहुत हैंडसम दिखाई दिए। 

वहीं इस दौरान पत्नी मलाइका ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। मैचिंग हील्स एवं क्लच कैरी कर लुक को पूरा किया हुआ था। सोशल मीडिया पर जायद एवं उनकी पत्नी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। प्रशंसक इन्हें देखकर पहचान नहीं पा रहे हैं। अधिकतर का कहना है कि जायद, हॉलीवुड स्टार मिकैले मोरोने लग रहे हैं। हां, वही जो फिल्म '365 डेज' में दिखाई दिए थे। इसके अतिरिक्त कुछ व्यक्तियों का कहना रहा कि जायद को माफिया रोल में देखने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।
 
आपको बता दें कि जायद खान अपनी भूमिका 'लक्ष्मण' से बहुत हिट हुए थे जो अभिनेता ने फिल्म 'मैं हूं न' में निभाया था। जायद, इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। इनके 3 लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वही अब कई लोग जायद खान को पहचान भी नहीं पा रहे है उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

यूट्यूबर अरमान मलिक ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा

शादी के बाद पति संग रोमांटिक हुई दलजीत, इंटरनेट पर छाई तस्वीर

रेलवे ट्रैक पर कटी-फटी मिली थी 'रामायण' के इस स्टार की लाश, हर कोई रह गया था दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -