जानी मानी मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने प्रशंसकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। उनका प्रत्येक सांग रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाता है। जनवरी में सपना का सांग 'लोरी' रिलीज हुआ था तथा यह प्रशंसकों को बहुत पसंद आया था। इस सांग को अब तक 110 मिलियन मतलब 11 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।
वही इस गानें 'लोरी' को सिमरन बुमराह ने अपनी आवाज दी है तथा लिरिक्स संजीत सरोहा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक मोहन पांचल ने दिया है। सांग में सपना और उनके बच्चे के बीच एक प्यारा रिश्ता बताया गया है। यह सांग गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सपना सांग में बच्चे को संभालने के साथ घर के काम भी करती दिखाई दे रही है। सपना का स्टेज शोज को देखने के लिए दूर-दूर से कई दर्शक आते हैं। स्टेज शो के अतिरिक्त आज-कल सपना म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रही हैं। हाल ही में उनका विवेक राघव के साथ म्यूजिक वीडियो 'अलट-पलट' रिलीज हुआ था। इस सांग को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था।
वही बात यदि सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनका 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' तथा 'बांगरो' जैसे हरियाणवी गानें रिलीज हुए हैं। सपना को प्रशंसक देसी क्वीन कहकर बुलाते हैं। वर्ष 2020 में उनकी सीक्रेट शादी ने प्रशंसकों को चौंका दिया था। बता दें कि सपना हरियाणवी गायक वीर साहू से शादी की है तथा अब दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।
रिलीज हुआ RRR का नया गाना ‘जननी’, देखकर झलके लोगों के आंसू
SHOCKING! तलाक के बाद 'bisexual' बनीं सामंथा!
नुसरत जहां के आरोपों पर आई निखिल जैन की प्रतिक्रिया, बोले- अब भी करता हूं प्यार...