हरियाणा छेड़छाड़ मामला होने से कुछ पहले संसद में किरण खेर ने उठाया था स्टाॅकिंग का मसला
हरियाणा छेड़छाड़ मामला होने से कुछ पहले संसद में किरण खेर ने उठाया था स्टाॅकिंग का मसला
Share:

नईदिल्ली। बदलती राजनीति में नेता और सांसद किस तरह से अपनी पार्टी के लिए अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। इस बात का पता इसी से चलता है कि नेताओं द्वारा कई मसलों पर संसद में सवाल किए जाते रहे हैं तो कुछ अन्य नेता अपनी पार्टी के कार्यों के मंथन में लगे हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामले सामने आए हैं जिसमें नेताओं ने गंभीर चिंतन किया है।

सल्तनत चली गई है, लेकिन हम लोग अब भी सुल्तान की तरह बर्ताव कर रहे हैं। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का।उन्होंने कांग्रेस में परिवर्तन की बात करते हुए इस तरह के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनौतियों से उबरने के लिए पार्टी को एक होकर लड़ना होगा। उनका कहना था कि अब पुराने मंत्रों पर काम नहीं हो सकेगा। भारत में परिवर्तन आया है। ऐसे में कांग्रेस को बदलना होगा।

दूसरी ओर एक प्रमुख समाचार पत्र में जानकारी प्रकाशित की गई है कि चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ने संसद में स्टॉकिंग जिसे लड़कियों का पीछा करना कहा जाता है इसका मसला सामने रखा था। उन्होंने यह मामला तब सामने रखा था जब हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ के आरोप नहीं लगे थे।

इस घटना के पहले सांसद किरण खेर ने यह मामला सामने रखा था। ऐसे में उनके द्वारा लोकसभा में सरकार से स्टॉकिंग को महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की तरह मानने की अपील की गई थी। उन्होंने सवाल किया था कि क्या हम किसी स्टॉकर को सजा नहीं दे सकते।

इसके बाद इस मामले में 5 अगस्त को उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी कि एक मां होने के नाते मैं पीड़िता के परिवार की भावनाएं समझ सकती हूॅं। जो भी कानून सम्मत होगा वह किया जाएगा। फतेहाबाद के नगर परिषद प्रधान और भाजपा नेता दर्शन नागपाल को लेकर प्रकाशन किया था कि अपने वाहन की एंबुलेंस से टक्कर हो जाने पर उन्होंने एंबुलेंस रूकवा ली थी और ऐसे में एंबुलेंस में सवार नवीन कुमार की मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस रोके जाने की बात से इन्कार किया है।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप

इंजीनियरो के लिए हरियाणा में निकली 67 पदों पर भर्ती

हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -