गुड़गांव में रेंगते हुए धीरे-धीरे खुल रहा जाम, सियासत है जारी
गुड़गांव में रेंगते हुए धीरे-धीरे खुल रहा जाम, सियासत है जारी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गुड़गांव में कल से भारी बारिश के बाद से लगा 25 किमी का लंबा जाम अब धीरे-धीरे खुल रहा है। एक ओर इस जाम से लोगों का हाल-बेहाल है, तो वहीं दूसरी ओर इस पर सियासी वॉर भी शुरु हो गया है। ट्रैफिक पुलिस और सरकार की कोशिशों के बाद अब 18 घंटे बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे खुल रहा है।

गुड़गांव के हीरो होंडा चौक से पूरे गुड़गांव का ड्रेनेज सिस्टम गुजरता है, जहां काम जारी है। कल हुई बारिश के कारण वहां जलजमाव हो गया है। जिसके कारण आसपास की जगहों में 4-4 फुट तक पानी जमा हुआ है। दिल्ली-गुडगांव सीमा से हीरो होंडा चौक 25 किलोमीटर पड़ता है और ये रास्ता पूरी तरह जाम है।

ट्रैफिक पुलिस ने 12 बजे तक लोगों को इधर आने से मना किया है। उधर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस जाम के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दोषी बताया है। उन्होने कहा कि केजरीवाल सरकार के रवैए ने फ्रस्टेट कर दिया है। हरियाणा की जनता जाम से परेशान है। केजरीवाल सरकार जनहित के मुद्दे में रुचि ही नहीं ले रही है।

हम दिल्ली सरकार के असहोयग से फ्रस्टेट हैं। केजरीवाल से सवाल पूछना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसमें उनका साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में जाम में फंसे एंबुलेंस पर चिंता व्यक्त की।

आगे कांग्रेस उफाध्यक्ष ने ट्वीट में कहा कि बीजेपी ने जैसे ही ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ा, गुड़गांव जाम हो गया। आवाजाही करने वालों के लिए कितनी परेशानी का वक्त है, खास तौर पर जाम में घंटों फंसे ऐम्बुलेंस के लिए। सिसोदिया ने जाम के लिए केंद्र को दोषी ठहराते हुए कहा कि गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता।

विकास के लिए योजनाएं बनाना और उनपर अमल करना ज़रूरी होता है। जुमलों से जाम नहीं खुलेगा। आलम ये था कि जाम में फंसे-फंसे किसी की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया तो किसी के पास पीने का पानी तक नहीं बचा। कल शाम 6 बजे से ही जाम लगा हुआ है। भारी बारिश के कारण गुड़गांव के कई स्कूलों को आज बंद कर दिया गया।

इसके साथ ही शहर भर में धारा 144 भी लगा दी गई है। डीसीपी सत्यप्रकाश ने बताया कि जो भी जाम के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 3 दिन में सड़कों की हालत में सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं। कल रात एक बजे के करीब गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गुड़गांव में अब भी जाम है। रेवारी, जयपुर की ओर जाने वाले रास्तों पर अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -