हरितालिका तीज पर रिलीज हुए ये 3 खास गाने, यहां देंखे वीडियो
हरितालिका तीज पर रिलीज हुए ये 3 खास गाने, यहां देंखे वीडियो
Share:

सावन के बाद से हिन्दू धर्म के कई पर्वो का आगमन शुरू हो जाता है इस बीच हरितालिका तीज का पर्व भी आने वाला है। उत्तर भारत के कई प्रदेशों में इस त्योहार को बहुत अच्छे तरीके से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस तीज के पर्व को विशेष बनाने के लिए म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने एक से बढ़ कर एक 3 तीज स्पेशल सांग्स रिलीज किए हैं। विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून के ये तीनों नए सांग तीज व्रत कथा, तीज के बरतिया तथा रखिह अमर मोर सुहाग हैं, जो भोजपुरी प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। 

म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून के सामाजिक तथा पारिवारिक भोजपुरी सांग इन दिनों प्रशंसकों के बीच पॉपुलर हो रहे हैं। हरितालिका तीज को लेकर तीनों सांग्स को कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इन तीनों सांग्स को लोग बहुत चाव से सुन रहे हैं। व्रत कथा के वीडियो को जहां 313,455 पहुंच देखा जा चुका है तो वहीं रखिह अमर मोर सुहाग को 28,394 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त तीज बरतिया को 103,089  बार देखा जा चुका है।

जहां तीज व्रत कथा को आनंद मोहन पांडेय ने गाया है। लिरिक्स अमन अलबेला का है तो वहीं, ‘रखिह अमर मोर सुहाग’ को अंजली भारती ने आवाज दी है। इस सांग में हरितालिका तीज व्रत को लेकर महादेव की महिमा का बखान किया गया है। साथ ही इसमें पत्नियां अपने पति के लिए अमरत्‍व की प्रार्थना कर रही हैं। सांग में नेहा सिद्दिकी, ऐश्‍वर्या झा तथा इनायत मुख्‍य किरदार में दिखाई दे रही हैं। लिरिक्‍स तरुण पांडेय का है।

इसके अतिरिक्त गाना ‘तीज के बरतिया’ को को नीतू श्री ने गाया है तथा लिरिक्‍स अमन अलबेला का है। म्‍यूजिक शिशिर पांडेय का है। नेहा सिद्दिकी के साथ ऐश्‍वर्या झा, प्रियंका, कंचन तथा रूपा सिंह इस सांग में नजर आ रही हैं।

800 रुपए किलो में बिकी लाल भिंडी, मालामाल हुआ किसान

मंदिर संपत्ति पर सिर्फ मंदिर के देवता का हक: सुप्रीम कोर्ट

VIDEO: कीचड़ वाली सड़क पर महिलाओं ने किया 'कैटवॉक', जानिए आखिर क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -