हैरी नहीं होंगे 'हैरी पॉटर' सिरीज़ की अगली फ़िल्म में!
हैरी नहीं होंगे 'हैरी पॉटर' सिरीज़ की अगली फ़िल्म में!
Share:

विश्व भर में फ़िल्म 'हैरी पॉटर' की हर सीरीज का दर्शकों को बेसर्बी से इंतज़ार रहता है। अब हैरी पॉटर क़द्रदानों में एक नया जोश देखा जा रहा है। दरअसल  हैरी पॉटर के किरदार को रचने वाली फ़िल्म निर्माता जे. के. रोलिंग इस फ़िल्म सिरीज़ का एक नया हिस्सा लेकर आई हैं लेकिन कुछ नए अंदाज़ में।

बता दें, यह फ़िल्म 'फ़ैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फ़ाईंड देम' भले ही हैरी पॉटर सिरीज़ का हिस्सा है, लेकिन फ़िल्म में हैरी पॉटर और उनके दो जादूगर दोस्त, हरमायनी ग्रेंजर और रॉन वीज़ली नहीं दिखेंगे। कई लोग इस फ़िल्म को 'हैरी पॉटर' की अगली कड़ी ज़रूर मान रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं। 

ख़बरों के मुताबिक, फ़िल्म की निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स की ओर से बीबीसी को बताया गया है कि फ़ैन्टास्टिक बीस्ट की कहानी को धीरे-धीरे हैरी पॉटर की कहानी में मिलाया जाएगा।

6 फ़िल्मों की कड़ी में बन रही इस फ़िल्म की दूसरी कड़ी पर काम शुरू हो चुका है और फ़ैंटास्टिक बीस्ट के दूसरे पार्ट को साल 2017 में रिलीज़ किया जाएगा। 

देखिये, सबसे यादगार वार्डरोब मालफंक्शन्स

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -