हैरी केन ने एक बार फिर रचा इतिहास, इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
हैरी केन ने एक बार फिर रचा इतिहास, इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
Share:

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार (20 अगस्त) को इतिहास भी रच डाला है। केन प्रीमियर लीग इतिहास में एक क्लब के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी न चुके है। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के सर्जियो अगुएरो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हैरी केन के गोल की बदौलत टॉटनहम हॉटस्पर ने वूल्व्स को 1-0 से मात दे दी है।

हैरी केन ने टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग में 185वां गोल भी दाग दिया है। अगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए 184 गोल दागे दिए थे। केन का यह टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग के साथ-साथ सभी टूर्नामेंट को जोड़ते हुए कुल 250वां गोल था। केन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक गोल करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे एलन शिएरर (260 गोल), वेन रूनी (207 गोल) और एंडी कोले (187 गोल) हैं।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई है। दूसरे हाफ में हैरी केन के लिए ऐतिहासिक पल आया। इस 29 साल के फुटबॉलर ने 64वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त भी दिलवा दी है। जिसके उपरांत मैच में एक भी गोल नहीं हुआ और टॉटनहम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। केन का यह प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में दूसरा गोल भी दाग दिया है। उन्होंने पिछले मैच में चेल्सी के विरुद्ध एक गोल किया था। हालांकि, वह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था। तब उन्होंने अगुएरो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

फिर बढ़ी सिसोदिया की मुश्किलें, CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस

भारत के स्टार फुटबॉलर समर ‘बद्रू’ बनर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

सलीमा टेटे का बड़ा बयान, कहा- "लकड़ा, प्रधान मेरी प्रेरणा हैं..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -