भारतीय मूल की हरिंदर सिद्धू होंगी ऑस्ट्रेलिया की भारत में उच्चायुक्त
भारतीय मूल की हरिंदर सिद्धू होंगी ऑस्ट्रेलिया की भारत में उच्चायुक्त
Share:

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल की हरिंदर सिद्धू को भारत में देश की अगली उच्चायुक्त के रुप में नियुक्त करने की घोषणा की है। भारतीय मूल की सिद्धू बचपन में ही अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। फिलहाल वो व्यापार एवं विदेश मामलों के विभाग में वरिष्ठ करियर अधिकारी के तौर पर कार्यरत है।

साथ ही वो पॉलिसी डिविजन की प्रथम सहायक सचिव के रुप में भी अपने सेवाएं दे रही है। इससे पहले वो मॉस्को और दमिश्क में भी काम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत ऑस्ट्रेलिया के सबसे निकट निकटवर्ती औऱ सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है।

दोनों के बीच निवेश 20 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। जूली ने इस बात पर जोर दिया कि आस्ट्रेलिया भारत के साथ समग्र आर्थिक सहयोग समझौते को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए कोशिश करना जारी रखेगा ताकि हमारे आर्थिक संबंधों को नए स्तर पर ले जाया जा सके। जूली ने कहा कि हरिंदर भारत के साथ-साथ भूटान में भी उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगी।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ सामरिक और रक्षा संबंध भी मजबूत है। जूली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के करीब 4,50,000 से अधिक लोग रहते है। हरिंदर ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से लॉ और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -