Happy Friendship Day: राशि के अनुसार जानिए किनसे हो सकती है आपकी गहरी मित्रता
Happy Friendship Day: राशि के अनुसार जानिए किनसे हो सकती है आपकी गहरी मित्रता
Share:

आज दुनियाभर के लोग फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मना रहे हैं ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार किस राशि वाले लोग होते हैं गहरे दोस्त

मेष- कहा जाता है इन राशिवालों के लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के होते हैं। वहीँ मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है।


वृषभ- कहते हैं इन राशि वालों की दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामान्य रहती है, वहीँ कन्या और मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती गजब की होती है।


मिथुन- कहा जाता है इन राशि वाले लोगों की दोस्ती तुला एवं कुंभ राशि वालों से अच्छी रहती है। वहीँ धनु, मेष और सिंह राशि वालों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है।


कर्क - कहते हैं इन राशि वाले लोगों की दोस्ती वृष, कन्या और मकर राशि वालों के साथ सामान्य रहती है। वहीँ वृश्चिक और मीन राशि वाले व्यक्तियों के साथ इनकी गहरी मित्रता होती है। 


सिंह - ज्योतिषों के अनुसार सिंह राशि के व्यक्तियों की दोस्ती मेष एवं धनु राशि के व्यक्तियों के साथ प्रगाढ़ होती है। इसके अलावा मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ ये सामान्य दोस्ती रखते हैं।


कन्या - कहा जाता है कन्या राशि वाले लोगों के अच्छे दोस्त वृष एवं मकर राशि के व्यक्ति होते हैं। वहीँ कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वाले लोगों के साथ इनकी दोस्ती कुल मिलाकर ठीक चलती है।


तुला - कहते हैं तुला राशि के लोगों की दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है। वहीँ मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।


वृश्चिक - कहा जाता है वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दोस्ती कर्क, मेष, वृष, कन्या एवं मकर राशि के लोगों के साथ अच्छी रहती है।


धनु - कहा जाता है धनु राशि के लोगों की मेष और सिंह राशि के लोगों के साथ घनिष्ठ मित्रता रहती है


मकर- कहते हैं इन राशि के लोगों की गहरी दोस्ती कन्या, वृष और कर्क राशि वालों के साथ रहती है।


कुंभ- कहते हैं मिथुन व तुला राशि वाले कुंभ राशि के लोगों के अच्छे मित्र होते हैं।


मीन- कहा जाता है मीन राशि वालों की गहरी दोस्ती कर्क व वृश्चिक राशि वालों के साथ होती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानकर चमक जाएंगी आँखे, जानिए आज का भाव

जब सुरवीन चावला को ऑफिस से निकलना पड़ा था बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

टीवी से बॉलीवुड तक में धमाल मचा चुकीं हैं मृणाल ठाकुर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -