पहली ही फिल्म से सुपरहिट हो गए थे विवेक मुशरान, अब मिलते हैं साइड रोल
पहली ही फिल्म से सुपरहिट हो गए थे विवेक मुशरान, अब मिलते हैं साइड रोल
Share:

बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चर्चा में रह चुके विवेक मुशरान का आज जन्मदिन है। विवेक मुशरान फिल्म 'सौदागर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद ही वह मशहूर हो गए। हालाँकि एक वक्त ऐसा आया जब उनकी फिल्में चलना बंद हो गई और वह इंडस्ट्री से दूर हो गए। कुछ ही समय बाद विवेक हीरो की बजाय साइड रोल में नजर आने लगे। वैसे विवेक मुशरान ने 'सौदागर' फिल्म में मनीषा कोयराला संग काम किया था और इस फिल्म में इन दोनों पर फिल्माया गया गाना सुपरिहट हुआ था।

जी दरअसल इस गाने के बोल हैं 'ईलू ईलू', जो आप आज भी सुनते होंगे। अपनी पहली ही फिल्म में विवेक मुशरान को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे एक्टरों का साथ मिला इसी के चलते वो स्टारडम पाने में कामयाब हो गए। सौदागर के बाद विवेक एक साल में ही दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने लगे। हालाँकि धीरे-धीरे विवेक मुशरान के स्टारडम में कमी आने लगी और उन्हें साइड रोल मिलने लगे।

उसके बाद विवेक साल 2000 में आई फिल्म 'अंजाने' में नजर आए हालाँकि इससे वह हिट नहीं हो पाए। कुछ ही समय बाद विवेक को फिल्मों में छोटे रोल मिलने लगे। आप सभी ने अब तक उन्हें 'तमाशा', 'पिंक', 'बेगम जान' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में देखा होगा। फिल्मों के अलावा विवेक टीवी शोज में भी दिख चुके हैं। वह कई सारे सीरियल में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में 'सोनपरी', 'परवरिश' और 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे सीरियल शामिल हैं। अब तो विवेक के लुक में भी काफी बदलाव आ चुका है।

2020 में दो पुलिस स्टेशनों पर हमले के मामले में हुई कड़ी कार्रवाई, NIA ने 7 जगहों पर की छापेमारी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ़, CoWIN है वजह

ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रवीण जाधव को पड़ोसियों से मिली धमकी, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -