बालिका वधु से विक्रांत को मिली थी पहचान, फिर फिल्मों में आए नज़र
बालिका वधु से विक्रांत को मिली थी पहचान, फिर फिल्मों में आए नज़र
Share:

टेलीविज़न और बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेसी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। कोविड-19 के चलते अभिनेता घर पर ही अपना जन्मदिन मना सकते हैं। विक्रांत मेसी बहुत पूराना चेहरा हैं फिल्मों में आने से पहले उन्हें कई टेलीविज़न शो में देखा जा चुका है। अभिनेता ने वर्ष 2004 में टीवी सीरयल 'कहां हूं मैं' के द्वारा डेब्यू किया था। जिसके उपरांत उन्होंने धर्मवीर, बालिका वधू, कुबूल है जैसी सीरियल में कार्य किया।

विक्रांत मेसी को सफलता कलर्स के शो बालिका वधु से प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस सीरियल में मदन श्याम सिंह की भूमिका अदा की थी। उनका यह शो बहुत हिट गया था। उसके बाद वह ND टीवी इमैजिन के शो 'बाबा ऐसो वार ढूंढो' में दिखाई दिए। इसमें उन्होंने छोटे कद की भारती  से शादी की   की थी। उसके अलावा वह शो 'धूम मचाओ धूम' में भी दिखाई दे चुके है। जिसके अतिरिक्त वह जीटीवी के मशहूर 'शो क़ुबूल' है में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अयान अहमद खान का रोल निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा भी किया गया था।

विक्रांत मेसी ने अपनी मूवी करियर की शुरुआत निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की मूवी लूटेरा से की थी। इस मूवी में मुख भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दिए। मूवी को आलोचकों द्वारा बहुत प्रतिक्रिया भी मिली थी। आज विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) एक सफल अभिनेता के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था, जब उनके पास कॉलेज के फीस भरने तक के पैसे नहीं होते थे। विक्रांत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जूते और परफ्यूम का बहुत शौक ही और उनके पास इसके काफी कलेक्सन्स भी है।

दुष्कर्मी को छत्रपति शिवाजी ने दी थी खौफनाक सजा

टीकाकरण में लापरवाही की कार्रवाई करेगी तीन सदस्यीय टीम

दिल्ली में फिर आया कोरोना का हैरान करने वाला मामला, मृत्यु के बाद शव लेने नहीं पहुंचे परिवारवाले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -