हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर
हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर
Share:

जी हां आज के समय में भारत की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर का आज दिन है सोनम ने बहुत ही कम समय में सिनेमा जगत की ऊंचाइयों को छू लिया है। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छी परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है। 

तो आइये इनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बताते है इनके जीवन से सम्बंधित कुछ खास बाते. सोनम का जन्म 9 जून 1985 को चेंबूर, मुंबई में हुआ इनके पिता हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम सुनीता कपूर है। कपूर खानदान में अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्‍कर भी दे रहीं हैं। 

सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से की है। सोनम ने यूनाइटेड वर्ल्‍ड काॅलेज आॅफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की। यदि हम इनके करियर की बात करे तो इन्होने अपने करियर की शुरुआत रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम ने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक दिया संजय लीली भंसाली ने अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ में। इस फिल्म में पहली बार वह पर्दे पर लोगों के सामने आईं और अखबारों और टी.वी. चैनलों पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

सोनम को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। सोनम आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये, आप अपने जीवन में हमेशा सफलता ही पाए इसी दुआ के साथ आपको एक बार पुनः हमारी और से हैप्पी बर्थडे।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -