5 साल की उम्र में ही सिमी ने देखा था अभिनेत्री बनने का सपना, माता-पिता ने कर दिया था मना
5 साल की उम्र में ही सिमी ने देखा था अभिनेत्री बनने का सपना, माता-पिता ने कर दिया था मना
Share:

अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अदाकारा सिमी ग्रेवाल का आज जन्मदिन है। आज सिमी ग्रेवाल अपना 74वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सिमी ग्रेवाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में की हैं जो आपने देखी ही होंगी। सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के मुक्सर में हुआ था और उनका पालन पोषण और पढ़ाई लिखाई इंग्लैंड में हुई। बहुत कम लोग जानते हैं कि सिमी ग्रेवाल के दादा एक कैप्टन और बड़े योद्धा थे, क्वीन विक्टोरिया ने उन्हें अपने हाथों से एक तलवार भेंट की थी। वहीं सिमी के पिता इंडियन आर्मी में थे। जब सिमी 5 साल की थी तब उन्होंने राज कपूर की फिल्म 'आवारा' देखी थी और उसी वक्त मन बना लिया था कि वह फिल्मों में काम करेंगी।

माता-पिता इस बात से नाराज हुए लेकिन सिमी की जिद के आगे उनकी एक ना चली। उसके बाद उन्होंने सिमी को 1 साल का वक्त दिया और कहा जाओ एक साल तक कुछ करना है तो करके दिखाओ। सबसे खास बात तो यह है कि जब सिमी मुंबई आई तो फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थीं। हालाँकि उन्हें मौका मिला और वो भी राज कपूर और सत्यजीत रे जैसे महान फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का। सिमी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में नजर आई थीं और इस फिल्म के बाद वह मशहूर हो गईं।

इस फिल्म के बाद सिमी ग्रेवाल ने एक के बाद एक हिट मूवीज दी और उसके बाद उनकी बहन पामेला चोपड़ा की शादी यश चोपड़ा से हो गई। ऐसे यश चोपड़ा उनके जीजाजी बन गए और उनकी धाक और जम गई। सिमी अपने मशहूर शो Rendezvous with Simi Garewal के लिए भी जानी जाती हैं। इस शो में वह एंकर रहीं हैं। इस शो में सिमी ने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए जो आज भी देखे जाते हैं। फिलहाल सिमी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

रणवीर सिंह ने उड़ाए फैंस के होश, शर्टलेस सेल्फी शेयर कर पूछा- रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं?

सनी लियोनी संग अडल्ट कॉमेडी करेंगे बॉलीवुड के ये मशहूर फिल्ममेकर

फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थी उर्वशी रौतेला तभी हो गई ऐसी गलती कि।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -