इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे संजय कपूर, इन दो अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है नाम
इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे संजय कपूर, इन दो अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है नाम
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले संजय कपूर का आज जन्मदिन है। संजय कपूर आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय ने 1995 में तब्बू के साथ ‘प्रेम’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, हालाँकि फिल्म की रिलीज में देरी के चलते बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को आगे बढ़ते नहीं देखा गया। वहीं इसके बाद संजय कपूर माधुरी दीक्षित के साथ ‘राजा’ फिल्म में नजर आए और यह फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद संजय कपूर मशहूर हो गए और देखते ही देखते रातों-रात स्टार बन गए।

इस फिल्म के बाद वह औजार, मोहब्बत और सिर्फ तुम जैसी फिल्मों में नजर आए, हालाँकि जो जोड़ी उन्होंने माधुरी संग बनाई वह आगे ना बन सकी और वह फ्लॉप होते चले गए। उसके बाद साल 2002 में आई ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में संजय कपूर निगेटिव किरदार में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय को तो खूब पसंद किया गया, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद अजय देवगन स्टारर ‘कयामत’ में वह आतंकवादी के किरदार में नजर आए और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। आपको बता दें कि बतौर निर्माता भी संजय कपूर ने तीन फिल्मों का निर्माण किया है। इनमें से एक है ‘तेवर’ जिसमें उनके भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे। वहीं इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया है।

संजय कपूर के निजी जीवन के बारे में बात करें तो साल 2002 में मॉडल रहीं एनआरआई पंजाबी गर्ल महीप संधू के साथ उन्होंने शादी कर ली और उनसे उनके दो बच्चे भी हैं। हालाँकि महीप से शादी से पहले उनका दो अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। इस लिस्ट में पहली तबू और दूसरी सुष्मिता सेन रहीं। हालाँकि उसके बाद अचानक संजय कपूर ने महीप कपूर से शादी कर ली। अब संजय बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं, हालाँकि सोशल साइट्स पर वह एक्टिव रहते हैं।

Video: गुलाब देने वाले फैन को देख आर्यन खान ने किया कुछ ऐसा कि लोगों को याद आ गए शाहरुख

इस मशहूर एक्ट्रेस के बेटे को लोगों ने किए गंदे-गंदे मैसेज, खुद किया खुलासा

अजय देवगन ने खोला 4 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, कंगना ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -