कभी राजकुमार राव के जेब में थे मात्र 18 रुपये, आज हैं सुपरहिट अभिनेता
कभी राजकुमार राव के जेब में थे मात्र 18 रुपये, आज हैं सुपरहिट अभिनेता
Share:

बॉलीवुड में धमाकेदार फ़िल्में देने वाले अभिनेता राजकुमार राव का आज जन्मदिन है। राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की और उसके बाद उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान से पढ़ाई की। पढ़ाई करने के बाद वह मुंबई आ गए और मुंबई आने के बाद उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड में आकर राजकुमार राव को पहला ब्रेक फिल्म 'रण' से मिला। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों में काम किया जो कुछ खास नहीं रही। हालाँकि उन्हें पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने दमदार अंदाज दिखाया और वह मशहूर हो गए।

देखते ही देखते राजकुमार ने अलीगढ़', 'शाहिद', 'बरेली की बर्फी', 'स्त्री' और 'न्यूटन' जैसी फ़िल्में दी जो सुपरहिट रहीं। वैसे हिट होने से पहले उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar Rao की जगह Rajkummar Rao रख ली और उसी के बाद उनकी किस्मत चमक गई। वैसे राजकुमार का असली नाम राजकुमार यादव है। वैसे राजकुमार राव को सफलता इतनी आसानी से नहीं मिल गई। दरअसल उन्होंने वह समय भी देखा है जब उनके पास पैसे नहीं होते थे। एक बार एक इंटरव्यू में राजकुमार ने बताया था कि, 'मैं अपने हिस्से से सात हजार रुपये देता था जो मेरे लिए बहुत ज्यादा था। हर महीने 15-20 हजार रुपये की जरूरत होती थी। एक बार मेरे खाते में सिर्फ 18 रुपये थे और मेरे दोस्त के पास 23 रुपये।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि, 'पैसों की तंगी के चलते उनके अध्यापक ने दो साल तक उनकी फीस भरी थी। मुंबई में वो अपने दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाया करते थे। वो नहीं जानते थे कि अच्छा दिखने के लिए क्या पहनना होता है। इन सब बातों की परवाह किए बिना राजकुमार चेहरे पर गुलाब जल लगा लेते थे और सोचते थे कि इससे वो अच्छे दिखने लगेंगे।' वैसे राजकुमार आज इंडस्ट्री में सुपरहिट अभिनेता है और उनके पास कई फ़िल्में हैं।

13 साल के भाई के साथ जबरन संबंध बनाती थी 16 वर्षीय बहन... जब गर्भवती हुई तो खुला राज़

1 सितंबर से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए जारी किए गए नियम

मनचले ने महिला कांस्टेबल पर किया अभद्र कमेंट, विरोध करने पर रॉड से फोड़ा सिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -