आज PM नरेंद्र मोदी का है 71वां जन्मदिन, CM योगी समेत इन राजनेताओं ने दी बधाई
आज PM नरेंद्र मोदी का है 71वां जन्मदिन, CM योगी समेत इन राजनेताओं ने दी बधाई
Share:

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। उनका जन्म गुजरात के वाडनगर में हुआ था और आज वह सबसे बड़े और ताकतवर शख्सियत के रूप में मशहूर हैं। आज भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विश्वभर में अपनी और भारत की छवि को मजबूत किया है। आज उन्हें कौन नहीं जानता और उन्ही के चलते अमेरिका से लेकर कई बड़े देश के साथ भारत के अच्छे संबंध है। अब आज PM मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई राजनेताओं ने खास उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

 

CM योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत' की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।' वहीँ दूसरी तरफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके विचार और मार्गदर्शन, देशवासियों को बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हौसले और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना है।'

इसी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय नरेंद्र भाई। अत्यंतिक राष्ट्र प्रेम, कठोर परिश्रम करने की तैयारी, निर्णय करने की क्षमता और मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए आपने जो आत्मबल दिखाया वो अभूतपूर्व है।' वहीँ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम को बधाई देते हुए लिखा, 'देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।'

इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी लिखा है, 'मोदी के रूप देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया, बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता ' वहीँ कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने लिखा है, 'मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें राष्ट्र की सेवा करते रहने के लिए और अधिक ऊर्जा, प्रेरणा और स्वास्थ्य प्रदान करें।' इस तरह कई नेताओं ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।

आर्थिक विकास के लिए आंध्रप्रदेश में शुरू की गई YSR चेयुथा और YSR आसरा योजनाएं

इस वजह से शादी के 3 साल बाद PM मोदी ने कर दिया था पत्नी का त्याग

मुंबई में दो बड़े हादसे, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -