मुंबई में दो बड़े हादसे, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा
मुंबई में दो बड़े हादसे, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक नगरी मुंबई में हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया है। जी दरअसल यहाँ आज यानी शुक्रवार तड़के निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है इस हादसे के दौरान कई मजदूर चपेट में आ जाने से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके की बताया जा रहा है। जैसे ही फ्लाईओवर गिरने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली दोनों घटनास्थल पर पहुंच गईं। फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है।

एक मशहूर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान घटना मौके पर मौजूद एक दमकल अधिकारी का कहना है कि, 'आज सुबह लगभग पौने 4 बजे एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक से गिर गया। इसकी वजह से 13 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।' इस दौरान सबसे अधिक अच्छी बात यह रही कि इस घटना में अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं हैं। इस समय पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लगी हैं, हालांकि फ्लाईओवर का ये हिस्सा कैसे गिरा, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।

वहीँ दूसरी तरफ मुंबई में शुक्रवार तड़के एक और घटना हुई। जी दरअसल मुंबई के मानखुर्द इलाके में सुबह एक कबाड़खाने में आग भीषण लगी गई। यहाँ आग इतनी भयंकर लगी कि काफी दूर तक इसकी लपटें देखी गई। बताया जा रहा है कबाड़खाने में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और इस समय आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

आज है विश्वकर्मा पूजा, यहाँ जानिए आज का पंचांग

इस वजह से शादी के 3 साल बाद PM मोदी ने कर दिया था पत्नी का त्याग

आर्थिक विकास के लिए आंध्रप्रदेश में शुरू की गई YSR चेयुथा और YSR आसरा योजनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -