श्रद्धा कपूर के चलते हुआ था फरहान का तलाक, खुद से 6 साल छोटी लड़की संग करने वाले हैं शादी
श्रद्धा कपूर के चलते हुआ था फरहान का तलाक, खुद से 6 साल छोटी लड़की संग करने वाले हैं शादी
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले फरहान अख्तर का आज जन्मदिन है। आज फरहान अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर ने अपने करियर में फिल्म इंडस्ट्री की हर विधा पर हाथ आजमाया है और वो सफल भी हुए हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया हालाँकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अधिक चर्चाओं में रहे। पहले तो हम आपको यह बता दें कि फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। जी हाँ और उन्होंने महज 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं इसके बाद साल 2001 में उनकी पहली फिल्म आई जिसका नाम था 'दिल चाहता है'।

इस फिल्म के जरिये वह निर्देशन में उतरे। वहीं उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। इस फिल्म के बाद फरहान अख्तर ने कई फिल्में बनाईं और उनका निर्देशन का सफर हिट रहा। वैसे फरहान केवल निर्देशक के रूप में ही पहचान नहीं बनाना चाहते थे और इसी के चलते उन्होंने लेखन, गायन और अभिनय में भी हाथ आजमाया। आपको जाकर यकीन नहीं होगा कि फरहान इन सभी विधाओं में भी हिट रहे हैं। वैसे फरहान अख्तर अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं।

आपको बता दें कि फरहान ने साल 2000 में अधुना भभानी के साथ शादी की थी। वहीं फरहान और अधुना के दो बच्चे भी हैं। हालाँकि साल 2017 में फरहान और अधुना के बीच अलगाव हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। कहा जाता है फरहान और अधुना के बीच तलाक की वजह फरहान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा था जो श्रद्धा कपूर के साथ था। कहा जाता है श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे यही वजह रही की दोनों अलग हो गए। अब इन दिनों फरहान मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। फिलहाल फरहान को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

जैकी श्रॉफ का रुला देने वाला वीडियो वायरल, कहा- 'कुछ दिनों में मैं चला जाउंगा'

4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म लूप लपेटा

'इन्हें ट्रोल मत करो जुर्माना भरवाओ', ट्रोलर्स के निशाने पर करीना-सैफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -