बर्थडे स्पेशल: आमिर की ऑनस्क्रीन वाइफ हुई 44 बरस की!
बर्थडे स्पेशल: आमिर की ऑनस्क्रीन वाइफ हुई 44 बरस की!
Share:

आज आमिर खान की ऑन स्क्रीन वाइफ साक्षी तंवर का जन्मदिन है। वे आज अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ।

वे वहीं पली-बढ़ीं। साक्षी ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक किया है। बताते है कि स्नातक की पढाई करने के लिए दिल्ली पहुंची साक्षी एक दिन अपने माता-पिता के साथ आंखों में एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई शिफ्ट हो गई । 

बतादें, साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो के लिए बतौर एकंर की थी। यह 1998 की बात थी। इसके बाद 2000-2008 तक के वक्त ने उनके करियर की दिशा पलट दी। एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो किए लेकिन इस टीवी जैसी लोकप्रियता उन्हें सालों बाद दोबारा एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के जरिए प्राप्त हुई।  

वैसे, एक बार उनकी किस्मत ने पलटी मारी जब उन्हें आमिर ख़ान के साथ 'दंगल' मिली। आज उनका एक अलग मुकाम बन गया। बता दें, आमिर ने भी अपने इस को-स्टार की जमकर तारीफ की थी। आपको शायद मालूम न हो फिल्म 'दंगल' के लिए साक्षी की सिफारिश आमिर की मां ने की थी।

यानि आमिर की ऑनस्क्रीन वाइफ उनकी मां की पसंद की थी।  

जानिए क्यों इमोशनल हुए आमिर खान, किया ये ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -