इस अभिनेता संग 9 साल था बिपाशा का अफेयर, ब्रेकअप के बाद सदमे में चली गई थी अदाकारा
इस अभिनेता संग 9 साल था बिपाशा का अफेयर, ब्रेकअप के बाद सदमे में चली गई थी अदाकारा
Share:

अपनी अदाओं से सभी का मन मोह लेने वाली बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। आज बिपाशा बसु अपना 43वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि अपने करियर में बिपाशा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को हुआ था। हालाँकि अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अदाकारा अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में रहीं हैं। उनका नाम कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन अंत में उन्होंने दो बार तलाकशुदा अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु की बॉलीवुड में एंट्री साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से की थी। कहा जाता है अपनी पहली ही फिल्म से बिपाशा ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। वहीं बिपाशा बसु ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अभिनेता जॉन इब्राहिम को डेट किया था। जी हाँ और इन दोनों का रिश्ता करीब 9 सालों तक चला था और फैंस को भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद आती थी। सभी को यह लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन दोनों साल 2011 में अलग हो गए। जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला।

उस दौरान जॉन की शादी हो गई और उनकी शादी की बात सुनकर खुद बिपाशा भी हैरान रह गई थीं। उन्होंने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था और कहा था कि, 'इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए। मैंने सिर्फ उसे टाइम दिया और एक दिन सब खत्म हो गया।' वहीं इसके बाद बिपाशा का नाम डिनो मोरिया से जुड़ा लेकिन दोनों अधिक समय तक साथ नहीं रहे और दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को डेट किया और शादी कर ली। अब बिपाशा अपनी जिंदगी में काफी आगे निकल चुकीं हैं और बहुत खुश हैं।

'उन पर हमला हर एक भारतीय पर हमला है' PM मोदी की सुरक्षा में चूक को कंगना ने बताया शर्मनाक

आर्यन से मिले बिना नहीं रह पा रहे अरबाज, जाएंगे कोर्ट!

क्या सच में तनीषा मुखर्जी ने कर ली शादी, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -