अलका याग्निक ने 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना, सुरीली आवाज की है मल्लिका
अलका याग्निक ने 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना, सुरीली आवाज की है मल्लिका
Share:

अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाली अलका याग्निक का आज जन्मदिन है। अलका याग्निक आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अलका याग्निक का जन्म कोलकाता (Kolkata) के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और अलका याग्निक ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और उसके बाद छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। आप सभी को बता दें कि अलका यागनिक ने मात्र 6 साल की उम्र से ही संगीत जगत में कदम रख दिया था और उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं।

आप सभी को बता दें कि उन्होंने पहली बार आकाशवाणी में भजन गाया था और उस समय जिसने भी उनकी आवाज सुनी उनका दीवाना हो गया। आप सभी को बता दें कि अलका जब 10 साल की थीं, तभी उनकी मां उन्हें चाइल्ड सिंगर के तौर पर मुंबई (Mumbai) ले आईं। हालाँकि, यहां उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि, लोगों का कहना था कि उनकी आवाज में मैच्योरिटी नहीं है। वहीं जिस समय राज कपूर ने अलका की आवाज सुनी तो उन्हें उनकी आवाज का जादू साफ दिखाई दे गया। उसके बाद राज कपूर ने अलका यागनिक को डायरेक्टर लक्ष्मीकांत के पास भेजा, जहां लक्ष्मीकांत ने उन्हें दो ऑप्शन दिए और कहा कि या तो वह तुरंत डबिंग शुरू कर सकती हैं, या एक सिंगर के तौर पर अपना पहचान बनाने के लिए थोड़ा इंतजार कर सकती हैं।

आपको बता दें कि साल 1980 में अलका ने अपना पहला गाना फिल्म 'पायल की झनकार' के लिए गाया था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगर निजी जीवन के बारे में बात करें तो अलका आगनिक बीते 27 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। जी हाँ, आपको बता दें कि अलका ने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी, लेकिन, ज्यादा समय तक दोनों साथ ना रह सके।

द कश्मीर फाइल्स के बाद कंगना संग धमाकेदार फिल्म बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री

द कश्मीर फाइल्स देख रो पड़ी अनुपम खेर की माँ, कहा- 'यही करा है इन्होंने हमारे साथ'

करण जौहर की पार्टी में कलाकारों में लगाया ग्लैमर का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -