गर्मी की तेज धुप से रूखे-बेजान हो गए हैं बाल तो शहद के साथ लगाए ये चीज
गर्मी की तेज धुप से रूखे-बेजान हो गए हैं बाल तो शहद के साथ लगाए ये चीज
Share:

गर्मियों में तेज धूप, प्रदूषण और स्कैल्प के पसीने के कारण बालों (Hair Care Tips) को सबसे अधिक नुकसान होता है। जी हाँ और इस वजह से बाल रूखे होने लगते हैं। इसके अलावा बाल झड़ने और टूटने की समस्या दिखाई देने लगती है। हालाँकि इस समस्या से राहत पाने के लिए बहुत से लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल युक्त होते हैं। जी दरअसल यह सभी लंबे समय में आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। हालाँकि अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय (Hair Care) आजमा सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

नारियल का तेल- आप बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करें। जी हाँ, गर्म तेल से बालों को मसाज करने से फायदा होता है। आप इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और इसके बाद अगली सुबह इसे धो लें। वैसे आप चाहे तो नारियल तेल के अलावा जैतून का तेल या जोजोबा तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ध्यान रहे आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

अंडा, शहद और दही का हेयर मास्क- हेल्दी बालों के लिए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें और इसमें एक अंडा फोड़ें। अब एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और इसके बाद इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। करीब एक घंटे के लिए लगा रहने दें और इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

जैतून का तेल, सेब का सिरका और अंडे की सफेदी का हेयर मास्क- एप्पल साइडर विनेगर आपके स्कैल्प को साफ रखने में मदद कर सकता है। यह रसायनों और बैक्टीरिया से आपके बालों को सुरक्षित रखता है। जी दरसल अंडे की सफेदी आपके बालों की समस्याओं से लड़ने में मदद करती है। जी हाँ और ये बालों को चमकदार बनाती है। आप इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में तीन अंडे का सफेद भाग लें और अब इसमें सेब साइडर सिरका और जैतून का तेल मिलाएं। उसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। इसको आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

केला और एलोवेरा हेयर मास्क- दो केले लें और इन्हें एक बाउल में मैश कर लें। अब इसमें 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जूस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे बालों में लगाएं। इसको 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

झड़ते बालों से हैं परेशान तो आज से ही बंद कर दें यह काम

2 महीने में परमानेंट स्ट्रेट हो जाएंगे बाल, नारियल के तेल का ऐसे करना होगा इस्तेमाल

बालों से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद है अंजीर और अखरोट, खाए इस तरह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -