'गांधीजी जिंदा होते और हे राम, हे राम कहते तो कांग्रेसी उन्हें भी मार डालते', इस नेता के बयान ने मचाया बवाल
'गांधीजी जिंदा होते और हे राम, हे राम कहते तो कांग्रेसी उन्हें भी मार डालते', इस नेता के बयान ने मचाया बवाल
Share:

शाजापुर: मध्‍य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने पोलायकलां में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि गांधी जी आज जिंदा होते और हे राम, हे राम कहते तो कांग्रेसी उन्हें भी मार डालते। बोलते की हे राम, हे राम मत बोलो आप। दरअसल मीडियाकर्मियों ने मंत्री वर्मा से कांग्रेस नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या ना जाने को लेकर प्रश्न पूछा था। जिसके जवाब में मंत्री वर्मा बोले कि कांग्रेस अपने वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। वह यह सोचते हैं कि हमारा दूसरा बोर्ड ना चला जाए। ( दूसरे बोर्ड का मतलब आप समझ गए होंगे)।

मंत्री वर्मा पोलायकलां में विकसित भारत संकल्प यात्रा समारोहों में सम्मिलित होने आए थे कार्यक्रम के चलते उन्होंने कहा कि तहसीलदार, SDM जनता की सेवा के लिए बने हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा उसको नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। राजस्व मंत्री वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर ऐसे ही नहीं बन रहा है, मंदिर बनने के लिए कई कार सेवकों ने कुर्बानी दी है। उस वक़्त मैं भी गया था। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलती हुए कहा कि कांग्रेस एक वर्ग विशेष की पार्टी है तथा वोट बैंक बचाने के चक्कर में राममंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया।

तहसीलदार, SDM जनता की सेवा के लिए बने हैं जनता की सेवा करें तथा जो भ्रष्टाचार करेगा। उसको मैं नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा। मैंने मेरे जीवन में एक रूपए का भ्रष्टाचार नहीं किया है। किसानों व नागरिकों के द्वारा राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के सामने पोलायकला को अलग अनुभाग का दर्जा देने की मांग की गई।

आंध्र प्रदेश में भाई और बहन के बीच सत्ता को लेकर घमासान, शर्मिला क्या कांग्रेस के लिए साबित होंगी तुरुप का इक्का?

मालदीव के नक्शे कदम पर निकला बांग्लादेश, भारत के खिलाफ कर रहा ये काम

फोर्ड मोटर्स: भारतीय बाजार में एंडेवर की वापसी की तैयारी में फोर्ड, जल्द ही नई जनरेशन फॉर्च्यूनर की भी होगी एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -