भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं पीएम मोदी - एचडी देवेगौडा
भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं पीएम मोदी - एचडी देवेगौडा
Share:

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को आरोप लगाया कि वे रत को “हिंदू राष्ट्र” बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व पीएम ने इस पर भी सवाल खड़े किए हैं कि संविधान की धारा 370 को क्यों समाप्त किया जाना चाहिए। यह धारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा है कि, “इसे क्यों समाप्त किया जाना चाहिए? प्रश्न यह है कि इसे क्यों समाप्त किया जाना चाहिए? जम्मू कश्मीर में धारा 370 मैंने नहीं दिया है।’

देवेगौड़ा ने कहा है कि, ‘जब कश्मीर वहां के महाराज के साथ हुए समझौते के बाद भारत का हिस्सा बना था, तब धारा 370 पर सहमति बनी थी।” देवगौड़ा ने कहा है कि, जम्मू कश्मीर में बौद्ध रहते हैं, मुस्लिम रहते हैं, हिंदू रहते हैं, ब्राह्मण रहते हैं, पंडितों के अलावा और भी कई समुदाय रहते हैं।’ उन्होंने कहा है कि, ‘वहां के माहौल के मद्देनज़र एक फैसले पर पहुंचा गया था।

देवगौड़ा हासन में प्रेस वालों से बात कर रहे थे, जहां से उनके पोते प्रज्वल रेवन्ना 2019 लोकसभा चुनावों के लिए जनता दल (सेक्युलर) के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा है कि, पीएम मोदी का विचार इस पूरे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का दिखाई देता है। क्या मैं हिंदू नहीं हूं? क्या मैं मुस्लिम या ईसाई या बौद्ध हूं? किन्तु हमें हर धर्म पर यकीन है।

खबरें और भी:-

कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया AFSPA में संशोधन का वादा, अमित शाह ने लिया आड़े हाथों

जनसभा को संबोधित करने सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस-भाजपा एक जैसे, एक ने बोफोर्स किया और एक ने राफेल - मायावती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -