कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया AFSPA में संशोधन का वादा, अमित शाह ने लिया आड़े हाथों
कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया AFSPA में संशोधन का वादा, अमित शाह ने लिया आड़े हाथों
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी देश की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई वादों के साथ ही आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट यानी अफस्पा (AFSPA) में संशोधन करने का भी वादा किया है। कांग्रेस के इसी वादे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अफस्पा की समीक्षा के वादे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को, जो जवान देश की बॉर्डर पर लड़ रहे हैं, उनको आप बल देना चाहते हैं या उनका मनोबल तोडना चाहते हैं।' आज जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र का अनुसार, सुरक्षा की आवश्यकताओं और मानवाधिकार को देखते हुए कानूनी प्रावधानों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, सशस्त्र बलों (विशेष शक्ति) अधिनियम, 1958 में से यौन हिंसा, गायब कर देना और यातना के मामलों में प्रतिरक्षा जैसे मसलों को हटा दिया जायेगा ताकि सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के मध्य संतुलन बना रहे। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (जो की देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) जिसका कि गलत इस्तेमाल हुआ है, और बाद में नये कानून बन जाने से उसका महत्त्व भी ख़त्म हो गया है उसे हटा दिया जायेगा।

खबरें और भी:-

जनसभा को संबोधित करने सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के घोषणापत्र पर अरुण जेटली ने बोला जमकर हमला

लोकसभा चुनाव: पुणे लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित, भाजपा-कांग्रेस ने होगी कड़ी टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -