MP: किसान आत्मनिर्भर होंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा: राज्यमंत्री कुशवाह
MP: किसान आत्मनिर्भर होंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा: राज्यमंत्री कुशवाह
Share:

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने बीते शनिवार को कहा कि, 'मध्यप्रदेश किसान आत्मनिर्भर होंगे तो अपना प्रदेश एवं देश भी आत्मनिर्भर बनेगा। इसी रोड़मैप पर चलकर मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण में जुटी है।' यह बात उन्होंने आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव ने की। इस दौरान भारत सिंह कुशवाह ने कहा, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में दमोह जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री चौहान ने एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में 400 करोड़ रूपए की धनराशि अंतरित की। जिसमें ग्वालियर जिले के 23 हजार किसानो के खाते में पहुँची लगभग 4 करोड़ रूपए की धनराशि शामिल है। दमोह में आयोजित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे एलईडी स्क्रीन के जरिए ग्वालियर में किसानों ने देखा और सुना।' इसी के साथ राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले के किसानों के खातों में 96 करोड़ रूपए की राशि पहुँचाई है। मध्यप्रदेश देश में एक मात्र राज्य है जहां हर किसान के खाते में एक साल में 10 हजार रूपए की राशि पहुंचाई जा रही है। इसमें से 6 हजार रूपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तथा 4 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत दी जा रही है।'

आपको बता दें कि इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांतिशरण गौतम, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, अपर कलेक्टर टी एन सिंह व रिंकेश वैश्य तथा जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं उपसंचालक किसान कल्याण व कृषि विकास डॉ। आनंद बड़ोनिया सहित जिले के विभिन्न ग्रामों से आए कृषकगण शामिल रहे।

पीएम मोदी की तस्वीर और 19 सैटेलाइट्स को लेकर PSLV-C51 ने भरी उड़ान, अंतरिक्ष में गूंजेगा गीता का संदेश

गुरु रविदास जी की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 'उन्होंने समाज को सही रास्ता दिखाया'

'पावरी हो रही है' ट्रेंड में शामिल हुईं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, देंखे ये मजेदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -