धरना प्रदर्शन कर रहे नगर निगम कर्मचारी, शहर में फैला कचरा
धरना प्रदर्शन कर रहे नगर निगम कर्मचारी, शहर में फैला कचरा
Share:

ग्वालियर: नगर निगम कर्मचारी इस समय फूलबाग पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी कर्मचारी दो मांगों को लेकर अड़ गए हैं। जी दरअसल यहाँ कर्मचारियों ने बीते सोमवार से काम बंद रखा है जिससे शहर का कचरा प्रबंधन लड़खड़ा गया। यहाँ अब जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। बीते सोमवार शाम 6 बजे कर्मचारियों को मनाने के लिए नव नियुक्त निगमायुक्त आशीष तिवारी, स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह एवं अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता दो घंटे तक चर्चा करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। क्योंकि कर्मचारी किसी भी बात पर सहमत नहीं हुए। यहाँ अंत में थक हार कर अधिकारी रात 9:30 बजे मौका स्थल से रवाना हो गए।

बताया जा रहा है अब कर्मचारियों को मनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य अधिकारी गौरव श्रीवास्तव एवं खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान को सौंपी गई हैं। दो मांगों को लेकर नगर निगम के विनियमित एवं आउट सोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आप सभी को बता दें कि बीते सोमवार शाम प्रभारी निगमायुक्त मुकुल गुप्ता एवं स्मार्ट सिटी सीईटो जयति सिंह कर्मचारियों से चर्चा करने पहुंची। लेकिन मुलाक़ात में कर्मचारियों ने अधिकारियों से साफ कह दिया कि, 'ठेके पर रखे कर्मचारियों को विनियमित और विनियमित कर्मचारियों को नियमित करा जाए।' यह दोंनो काम अधिकारियों के वश में नहीं थे। ऐसे में जब मामला नहीं सुलझ पाया तो तत्काल अपर कलेक्टर आशीष तिवारी को निगमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी किए गए। जारी हुए आदेश पर अपर कलेक्टर तत्काल फूलबाग पहुंचे और कर्मचारियों से चर्चा की, लेकिन कर्मचारियों ने किसी की भी एक नहीं सुनी। लगातार दो घंटे तक चर्चा के बाद जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो अधिकारी थककर बैठक गए।

क्या बोले निगमायुक्त आशीष तिवारी- 'हमने कर्मचारियों से चर्चा कर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया। लेकिन उनकी जो मांगे है उन्हें मानना हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इन मांगों पर शासन स्तर पर ही निर्णय लिया जा सकता है। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।'

बेटी की शादी में जमकर नाचे अनिल कपूर, रिया कपूर को टक्कर देते आए नजर

भोपाल में फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, 3 महीने से लगातार हुआ इजाफा

ख़त्म हुआ इंतज़ार, ICC ने जारी किया T20 वर्ल्ड कप 2021 का शेड्यूल.. भारत-पाक के बीच ओपनिंग मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -