लौंट आए रवींद्रनाथ टैगोर
लौंट आए रवींद्रनाथ टैगोर
Share:

रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं।

वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बाँग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

तथा अब सुनने में आया है कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर विक्टोरिया ओकैंपो (अर्जेंटीना की फेमस जर्नलिस्ट और लेखिका) के प्रभाव को लेकर बन रही फिल्म 'थिंकिंग ऑफ हिम' के सेट से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बने विक्टर बनर्जी की तस्वीरें रिलीज हुई हैं. विक्टोरिया की वजह से रवींद्रनाथ के जीवन में बड़ा बदलाव आया था. यह फिल्म उसी की कहानी हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -