प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है गुरु नानक जयंती, जानिए महत्व
प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है गुरु नानक जयंती, जानिए महत्व
Share:

गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व या गुरु पुरब के नाम से भी जाना जाता है और यह सिखों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। आप सभी को बता दें कि गुरु नानक जयंती को सिख समुदाय में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दिन का विशेष महत्व है। गुरु नानक जयंती के दिन अखंड पाठ और नगर कीर्तन जैसे कई बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं और यह पर्व हर साल कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के आता है। अब हम आपको बताते हैं कब है गुरु नानक जयंती और इसका महत्व।

नेशनल हेराल्ड केस: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार समेत दो को समन, ED के सामने पेशी आज

गुरु नानक जयंती का पर्व हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को प्रकाश पर्व व गुरु पुरब भी कहते हैं। सिख समुदाय में इस दिन कई धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु माने जाते हैं और इसलिए गुरु नानक जयंती का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन है और इसी दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी।

गुरु नानक जयंती 2022 का महत्व- गुरु नानक सिख धर्म्र के पहले गुरु हैं और इसका जन्म पाकिस्तान के तलवंडी में है। यहाँ अब ननकाना साहिब नाम से गुरुद्वारा है। गुरु नानक देव का 16 साल की उम्र में ही विवाह हो गया था लेकिन पुत्रों के जन्म के बाद वह अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकल गए। उसके बाद उन्होंने भारत समेत अफगानिस्तान, फारस और अरब के कई देशों की यात्रा की थी। गुरु नानक देव ने दुनियाभर के कई हिस्सों की यात्रा करते हुए जीवन व्यतीत किया और करतारपुर में देह त्याग दी। इस वजह से पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर साहिब का विशेष महत्व है।

शराब परिवहन करते दो युवक पकड़ाए, मामले की जांच जारी

'हिन्दू शब्द का मतलब बहुत गन्दा, ये इराक-ईरान से भारत आए..', कांग्रेस नेता ने उगला जहर, Video

Video: 'भाजपा को वोट देना, AAP को नहीं', कांग्रेस नेता ने लोगों से की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -