इन राशियों के शुरू होने वाले है अच्छे दिन, मिलेगी अपार सफलता
इन राशियों के शुरू होने वाले है अच्छे दिन, मिलेगी अपार सफलता
Share:

वैदिक ज्‍योतिष के मुताबिक, किसी भी राशि में बृहस्‍पति का गोचर जीवन में प्रगति लेकर आता है। गुरु सभी देवताओं के गुरु माने जाते हैं। गुरु ज्ञान, कर्म, संपत्ति के कारक माने जाते हैं। गुरु का गोचर बहुत ही अहम माना जाता है। राशि बदलने पर इसका प्रभाव लंबे वक़्त तक रहता है। बृहस्पति गोचर के प्रभाव से व्‍यक्‍ति की रुचि अध्‍यात्‍म और धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ती है। इस वर्ष 22 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु का ये राशि परिवर्तन गजलक्ष्मी योग का भी निर्माण करेगा। गुरु ग्रह का ये गोचर कुछ लोगों के जीवन में खुशहाली भी लाएगा। आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी। 

1- मेष:-
मेष राशि के लोगों के लिए गुरु का ये गोचर बहुत ही लाभदायी साबित होगा। इस गोचर से मेष वालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी। पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। यदि किसी व्यक्ति को लंबे वक़्त से बीमारी है तो उस व्यक्ति की बीमारी ठीक हो सकती है। जो लोग बिजनेस में हैं उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जो मदभेद चल रहे हैं वो सभी ख़त्म हो जाएंगे। करियर में कामयाबी प्राप्त हो सकती है। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं।

2- मिथुन:-
बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि को लाभ होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी भी होगी। निवेश के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। जिन व्यक्तियों की शादी नहीं हो रही है उनको शादी के योग बन रहे हैं। व्यापारिक लोगों को इस समय सबसे अधिक लाभ होगा। 

3- कर्क:-
बृहस्पति के होने वाले इस राशि परिवर्तन से कर्क वालों के सफलता के भाग खुलेंगे। समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद मिलने की संभावना बन रही है। इस गोचर के प्रभाव से रिश्तों में सुधार आएगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में परिवार की राय अवश्य लें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बिताएंगे। बस खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। 

4- कन्या:-
कन्या राशि पर इस गोचर का सकारात्मक असर पड़ेगा। कन्या राशि वालों की इस वक़्त धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। इस वक़्त परिवार का साथ प्राप्त होगा। कन्या राशि वाले इस वक़्त जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें कामयाबी प्राप्त करेंगे। धन लाभ प्राप्त हो सकता है। नए क्षेत्रों में भी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनके विवाह योग बन रहा है।

5- मीन:-
मीन राशि वालों को इस वक़्त पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही उस नौकरी से सफलता भी मिल सकती है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सिंगल जातकों की शादी हो सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। पति पत्नि के बीच प्रेम बढ़ सकता है। लंबे वक़्त से चल रही बीमारी समाप्त हो सकती है।

एक्शन में आए कमलनाथ, बोले- 'सीना ठोक कर जनता से कहो...'

महिला को रेप और हत्या की धमकी देने वाला सपा का Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे अखिलेश

हिन्दू लड़कियों के साथ मुस्लिमों ने की अश्लील हरकत, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -