पैरोल पर छूटे राम रहीम ने दिया चुनावी सन्देश, वीडियो में कहा- जैसा बोला था, मानते रहना
पैरोल पर छूटे राम रहीम ने दिया चुनावी सन्देश, वीडियो में कहा- जैसा बोला था, मानते रहना
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक के सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने आदमपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले इशारों-इशारों में अपने अनुयायियों को एक बड़ा संदेश जारी किया है, जिसे सियासी भी माना जा रहा है। राम रहीम ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि, ‘जैसा आपको कहा था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। हम आश्रम पहुंच चुके हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है।’

 

डेरा प्रमुख ने अपने वीडियो सन्देश में समर्थकों से कहा कि, ‘परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है। कुछ देर पहले ही पहुंचे हैं। वो समुद्र आपको याद ही होंगे। समुद्र अधिक बढ़कर आए हैं। ये तेरावास यूपी का है। इसे आप देख ही रहे हैं। पता आपको चल ही गया। आपसे बातें करते रहेंगे। बच्चों, जवानों और बुजुर्गों को आशीर्वाद।‘ बता दें कि, बलात्कार और हत्या  मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई है

राम रहीम को दुष्कर्म मामले में पंचकूला कोर्ट ने विगत 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। इस दौरान अदालत ने उसे दोषी करार दिया था और उसे सुनारिया जेल भेज दिया था। हालांकि, गत वर्ष इस मामले में सुनारिया जेल में ही CBI की कोर्ट की तरफ से सुनवाई की गई थी, जिसमें राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने उसे पत्रकार हत्या मामले में भी दोषी पाया है। 2002 में अपने मैनेजर की हत्या का भी उस पर इल्जाम है।

'BJP अब वैसी नहीं है इसलिए अब कभी नहीं जाऊंगा उधर', CM नीतीश का बड़ा बयान

'मोदी डुप्लीकेट पिछड़ी जाति से हैं...', PM को लेकर ललन सिंह ने दिया विवादित बयान

'CM बने रहने के लिए नीतीश कुमार फिर से BJP के साथ चले जाएंगे', PK का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -