देश में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। बीते सोमवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर भारी बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। जी दरअसल गुजरात में तो बारिश और बाढ़ की वजह से बीते 24 घंटे में 63 लोगों की जान चली गई। यहाँ बारिश से प्रभावित 10 हजार से ज्यादा लोगों को सरकार ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। वहीं 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठीक ऐसे ही मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड और केरल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं गुजरात में अंबिका नदी के तट पर अचानक बाढ़ के कारण सरकारी कर्मचारी फंस गए।
Gujarat | On request from Collector Valsad to rescue personnel stranded due to flash floods on the banks of river Ambika, Indian Coast Guard launched an op through Chetak helicopter and rescued 16 people amidst marginal visibility in strong winds & heavy rains: ICG officials pic।twitter।com/LhJxJzboMs
— ANI (@ANI) July 11, 2022
वहीं उसके बाद में वलसाड के कलेक्टर ने भारतीय तटरक्षक को सूचना दी और मदद मांगी। इसी के साथ ICG के एक अधिकारी ने बताया कि चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए अभियान चलाया। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते थोड़ा परेशानी आई, मगर 16 लोगों को बचा लिया गया है। इसी के साथ वालसाड जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज कल 12 जुलाई को बंद रखने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि गुजरात सरकार के मुताबिक, राज्य में सोमवार शाम 6 बजे तक बारिश की वजह से 10700 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इसी के साथ बारिश का दौर थमा नहीं है।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में बाढ़ को लेकर ट्वीट किया और कहा- 'गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी परिस्थितियों के संदर्भ में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की और मोदी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। गुजरात प्रशासन, SDRF और NDRF प्रभावित लोगों तक त्वरित मदद पहुंचाने में लगे हैं।' आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 33 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जी हाँ, राज्य में 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 की मौत हुई है। वहीं IMD ने कहा कि आज यानी मंगलवार सुबह भारी बारिश होने की संभावना है। इन 33 जिलों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम शामिल हैं। इसी के साथ राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक जून से अब तक बिजली गिरने से 60 लोगों की मौत हुई है।
मानसून में सेहत के लिए सबसे बेहतरीन हैं भुट्टे, जानिए खाने के फायदे