बरसात का मजा दोगुना कर देंगे अरबी पतौड़े, बनाए इस तरह
बरसात का मजा दोगुना कर देंगे अरबी पतौड़े, बनाए इस तरह
Share:

बारिश का मौसम है और इस मौसम में खाने वाले कुछ ना कुछ खाने के बारे में सोचते हैं, तो अगर आप कुछ अच्छा खाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं अरबी पतौड़े। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं अरबी पतौड़े।

अरबी पतौड़े बनाने के लिए सामग्री-
फ्रेश अरबी के पत्ते
बेसन
नमक 
लाल मिर्च पाउडर 
हरी मिर्च
चाट मसाला 
तेल 
हींग
अजवायन
गरम मसाला


अरबी पतौड़े बनाने की विधि- अरबी पतौड़े बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धो कर साफ कर लें। इसके बाद एक कटोरे में बेसन, हरी मिर्च, हींग, लाल मिर्च पाउडर, गरम मासाला, चाट मसाला लें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। बेसन का आपको थिक पेस्ट बानना है। हालांकि इसे ज्यादा गाढ़ा न करें। अब आप पत्तों को सुखा लें और फिर इस पर बेसन का घोल अच्छे से लगा दें। पत्तों पर बेसन लपेटकर उन्हें रोल करें। उसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छन्नी को रखें। इस छन्नी पर पत्तों को रखें और कुछ देर स्टीम होने दें। अब जिस समय पत्ते स्टीम हो जाएं तो इन्हें निकालें और काल ले। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें अजवायन और सफेद तिल डाल कर इन्हें फ्राई करें। अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इन्हें चटना के साथ सर्व करें। अब आप चाय या ऐसे ही पतौड़े को परोसे यह काफी टेस्टी लगते हैं।

चॉकलेट डे पर बनाए चॉकलेट डोनट

इस बार नाश्ते में बनाए ओट्स उत्तपम, लगता है सबसे स्वादिष्ट

बहुत आसान है बनाना पोडी इडली, बरसात में सभी पसंद करेंगे खाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -