महेशभाई भुरिया को दिया झालोद से टिकट
महेशभाई भुरिया को दिया झालोद से टिकट
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के दाहोद जिले की झालोद विधानसभा सीट पर महेशभाई भुरिया को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। महेशभाई भुरिया 47 वर्ष के हैं और उनका जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था। महेशभाई भुरिया के पिता का नाम सोमजीभाई भुरिया है। उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार लिंबडी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झालोद से टिकट दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमजीभाई भुरिया 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं। वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम रेवाबेन है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे को लेकर जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, उसकी संपत्ति करीब 1 करोड़ रूपए दर्शाई गई है। वर्ष 2007 में उन पर 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, उनका कार्य खेती व समाजकार्य है।

हालांकि उन पर वर्ष 2007 में 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस क्षेत्र को लेकर स्वराज्य संग्राम के टाइटल से यूट्युब पर एक वीडियो भी प्रसारित किया गया है, इस वीडियो में यह दर्शाया गया है कि क्षेत्र में कई परेशानियां हैं यहां पर किस कदर विकास हुआ है इसका उदाहरण यहां का केवल एक मात्र पैट्रोल पंप ही दर्शा रहा है।

लोगों को केवल एक ही पैट्रोल पंप पर पैट्रोल मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग घंटों कतार में लगे रहते हैं। ऐसे में उनके कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाते हैं। यहां के कुछ क्षेत्रों में लोगों को पेयजल के लिए आसपास के क्षेत्रों की ओर जाना पड़ता है। यहां बड़े पैमाने पर बांस और लकड़ी से निर्मित टोकरी, झाडू आदि का कारोबार किया जाता है। इस क्षेत्र को झालोड भी कहा जाता है।

गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत के दावे

टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ी

चुनावी चंदा हासिल करने में बीजेपी अव्वल

केंद्र के लिए कड़ी चुनौती बना गुजरात चुनाव

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -