उपचुनाव : गुजरात में बीजेपी की जीत, झारखंड में कांग्रेस आगे
उपचुनाव : गुजरात में बीजेपी की जीत, झारखंड में कांग्रेस आगे
Share:

नई दिल्ली : तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद अब गुजरात के जसदन और झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार को जारी है। इन दोनों को बीजेपी और कांग्रेस के लिए सम्मान की लड़ाई माना जा रहा है। एक ओर जहां बीजेपी विधानसभा चुनावों में हार झेल चुकी है, वहीं कांग्रेस बेहद उत्साहित है। जसदन में जहां बीजेपी को जीत मिली है वहीं, झारखंड में कांग्रेस आगे है। 

जानकारी के लिए बता दें जसदन विधानसभा सीट से विधायक कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद वहां चुनाव हो रहे हैं। ताजा जानकारिया आने तक जसदन सीट पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बावलिया जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 19985 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के अवसर नकिया दूसरे नंबर पर रहे।

ट्विटर कर जताया जीत का भरोसा

प्राप्त जानकारी अनुसार कोलेबिरा सीट से झारखंड पार्टी के एक विधायक को टीचर की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। जो की वहां हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट 1000 वोटों के साथ दूसरे चरण की गिनती के बाद आगे चल रहे हैं। बता दें कोलेबिरा में 20 राउंड की गिनती होनी है। काउंटिंग सिमडेगा कॉलेज में हो रही है। इस बीच झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल इंचार्ज ने ट्विटर पर पार्टी की जीत का भरोसा जताया है। 

नीचता पर उतरा पाकिस्तान, भारतीय राजदूतों को नहीं दे रहा गैस कनेक्शन

अमेरिकी सरकार ने किया शटडाउन, बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर पडेगा असर

इंडोनेशिया : सुनामी की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -