अमेरिकी सरकार ने किया शटडाउन, बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर पडेगा असर
अमेरिकी सरकार ने किया शटडाउन, बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर पडेगा असर
Share:

वाशिंगटन : अमेरिका में त्यौहार के समय शटडाउन हुआ है दरअसल मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद से फंड मुहैया नहीं कराए जाने के बाद शनिवार को अमेरिकी सरकार आंशिक रूप से हड़ताल पर चली गई। अब इसके चलते अमेरिका में करीब 8 लाख कर्मचारियों को क्रिसमस से ठीक पहले छुट्टी पर जाना होगा या बिना तनख्वाह के काम करना पड़ेगा। रात 12 बजे के बाद करीब एक-चौथाई अमेरिकी फेडरल एजेंसियों की फंडिंग रुक गई। इसकी वजह से गृह विभाग, परिवहन, कृषि, विदेश और न्याय विभाग शटडाउन पर चले गए। यहां तक कि नेशनल पार्क और जंगलों को भी बंद कर दिया जाएगा। 

पहले भी हो चुका है शटडाउन  
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले जनवरी में भी अमेरिकी सरकार तीन दिन के शटडाउन पर चली गई थी। तब डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकंस के बीच अप्रवासियों के मुद्दे पर ही टकराव हुआ था। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि सात लाख ‘ड्रीमर्स' को देश से ना निकाला जाए और उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। ट्रम्प उनकी बात नहीं माने तो उन्होंने शॉर्ट टर्म स्पेंडिंग बिल पर भी सहमति नहीं दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चुनाव पूर्व वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्सिको की सीमा से अवैध आव्रजन और ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर दीवार बनवाएंगे। इसी वादे को पूरा करने के लिए वे पिछले काफी समय से कांग्रेस से फंड्स की मांग कर रहे हैं। तीन महीने पहले सितंबर में भी उन्होंने कांग्रेस को हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी।

इंडोनेशिया : सुनामी की चपेट में आकर 43 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी

पाकिस्तान में फिर उत्पीड़न के शिकार हुए भारतीय राजनयिक

अमेरिका में शटडाउन के चलते लाखो कर्मचारी छुट्टी पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -