Gujarat: आज 8 सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में, PM ने की यह अपील
Gujarat: आज 8 सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में, PM ने की यह अपील
Share:

अहमदाबाद: आज गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बताया जा रहा है पहले घंटे में 4 से 5% मतदान हो चुका है। जी दरअसल आज राज्‍य की अबडासा, लिंबड़ी, डांग, कपराड़ा, मोरबी, गढडा, करजण व धारी सीट पर मतदान हो रहा है। आप जानते ही होंगे कि गुजरात में 8 सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में आमने सामने हैं। ऐसे में अबडासा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह ने जीत का दावा किया है।

इसी के साथ उन्होंने लोगों का झुकाव अपने पक्ष में बताया और कहा कि 'अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपए लगाएंगे।' वहीं आज ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है, 'आज पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन सीटों पर मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूती से बनाने का आग्रह करता हूं।' आप सभी जानते ही होंगे कि मुख्यमंत्री रूपाणी अपनी हर चुनावी सभा में बार-बार कांग्रेस में गुटबाजी व चुनाव के बाद कांग्रेस के टूटने की संभावना पर चर्चा करते नजर आए थे।

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रचार गद्दार वर्सेज वफादार पर फोकस किया हुआ था। इस बार की चुनावी जंग काफी रोचक भी है, क्योंकि आठ सीटों पर भाजपा ने उन पांच पूर्व विधायकों को उम्‍मीदवार बनाया है, जो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। अब यह देखना काफी रोचक होगा कि रिजल्ट क्या होते हैं।

MP By Election: भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने डाला वोट, जारी हैं मतदान

ऑस्ट्रिया में बड़ा आतंकी हमला, 7 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग, 6 लोगों की मौत

BB14: घर से निकलते वक्त कविता ने मारा एजाज को इग्नोर, खत्म हो गई दोस्ती!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -